फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शादीपोरा में सिंध नदी के घाट पर अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन

विज्ञापन
गांदरबल में सिंध नदी के किनारे अजीत पवार की अ​स्थियों का विसर्जन। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर में शोक सभा के बाद अजीत पवार के पार्थिव अवशेषों को गांदरबल ले जाया गया था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन हो गया था। वीरवार को उनकी अस्थियों को श्रीनगर के हैदरपोरा में दर्शन के लिए रखा गया था। यहां शोक सभा के बाद अस्थियों को गांदरबल ले जाया गया और शादीपोरा में सिंध नदी के घाट पर इनका विसर्जन किया गया।
हैदरपोरा में नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया था। यहां कांग्रेस नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका जाना एक अपूर्णीय क्षति के तौर पर बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोक सभा के बाद उनकी अस्थियों को एक रोड शो के तौर पर श्रीनगर से गांदरबल तक ले जाया गया। यहां शादीपोरा में सिंध नदी के घाट पर विसर्जन किया गया। इस दौरान राज्य सचिव मोहम्मद जिया ने कहा, अजीत दादा की अंतिम रस्म, सिर्फ एक रस्म नहीं है। यह उनके विचारों, उनकी विचारधारा और उनके धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण को याद करने का क्षण है। उन्होंने हमेशा देश में एकता और भाईचारे की बात की। उनकी राजनीति धर्मनिरपेक्ष मूल्यों में मजबूती से निहित थी। उन्होंने कभी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की। यह पूरे देश के लिए शांति का संदेश है।
महासचिव अहसान अली ने कहा कि अजीत दादा का जाना हमारे लिए, पार्टी के लिए और पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनकी विरासत जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें