फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शेरे-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी और रेडक्रास सोसायटी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रीनगर। शेरे-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस एंड टेक्नोलॉजी व रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से शुक्रवार को हार्टिकल्चर फैकल्टी शालीमार में अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम ने स्वयंसेवक भावना और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की सामूहिक जिम्मेदारी को उजागर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. नजीर अहमद गनेई ने मुख्य अतिथि के रूप में की। विश्वविद्यालय के अधिकारियों और फैकल्टी सदस्यों सहित डायरेक्टर फाइनेंस हुरून अहमद, रजिस्ट्रार प्रो. अजमत आलम खान और रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव जीए कुरैशी ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि सच्ची खुशी उन लोगों की मदद करने से आती है जिन्हें इसकी जरूरत है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे स्वयंसेवा को जीवन का एक हिस्सा बनाएं और समाज में सार्थक योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय भर में एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और छात्रों में करुणा, सहानुभूति और कर्तव्यबोध को पोषित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में फलोत्पादन के डीन प्रो. रहाना हबीब ने छात्रों को किसी भी रूप में योगदान करने के लिए प्रेरित किया, चाहे वह शारीरिक कार्य हो, वित्तीय समर्थन हो, या भावनात्मक देखभाल हो। उन्होंने कहा कि किसी की छोटी से मदद करना भी मायने रखती है। वहीं छात्र कल्याण के डीन प्रो. एसए गंगू ने अपने स्वागत भाषण में जिम्मेदार नागरिक बनाने में अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के महत्व को बताया। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ने भी सभा को संबोधित किया और निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
विज्ञापन

छात्रों को आवश्यक जीवनरक्षक कौशल प्रदान करने के लिए एक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। डॉ. शैलेंद्र कौर ने अत्यावश्यक स्थिति जैसे रक्तस्राव, हड्डी टूटना, जलना और बेहोशी को संभालने के लिए व्यावहारिक तकनीकें प्रदर्शित कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें