श्रीनगर। शेरे कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) में वार्षिकोत्सव में शनिवार को सुरक्षा और सफाई की कार्यशाला लगी। इस दौरान अस्पताल प्रशासन विभाग ने सुरक्षा जागरूकता, सफाई और अग्नि सुरक्षा विषय पर जागरूक किया।
आग से निपटने की तैयारी करने के लिए कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सफाई विभाग ने अस्पताल के सभी क्षेत्रों में सफाई की। सिक्योरिटी स्टाफ ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स स्किल्स को
बेहतर बनाने के लिए फायर ड्रिल में भी हिस्सा लिया। बाद में, डायरेक्टर प्रो. एम. अशरफ गनी ने अलग-अलग विभागों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। संवाद