अनंतनाग में पुलिस ने 20 जगह चलाया नार्को कासो अभियान। स्रोत पुलिस
- फोटो : shiv tripathi
अनंतनाग। नशा तस्करी और मादक पदार्थों के बढ़ते कारोबार के खिलाफ जारी अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने रविवार को जिले के 20 चिन्हित स्थानों पर एक साथ नार्को कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। यह कार्रवाई ड्रग माफियाओं, नशा तस्करों और उनके सहयोगियों के खिलाफ की गई जो अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल हैं।
यह अभियान वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में विशेष पुलिस टीमों ने चलाया। कार्रवाई विभिन्न एनडीपीएस मामलों की जांच के दौरान मिले इनपुट और विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। तलाशी अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए के-9 स्क्वॉड (डॉग स्क्वॉड) की भी मदद ली गई।
पुलिस का कहना है कि इस समन्वित कार्रवाई का उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना, मादक पदार्थ नेटवर्क को आर्थिक और लॉजिस्टिक सहायता देने वाले लोगों की पहचान करना और जिले में नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाना है। संवाद