फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: खाई में गिरी स्कूल बस, चालक की मौत, दो मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
बडगाम में बस हादसा।
विज्ञापन
- बडगाम में दर्दनाक हादसा:
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। नीगो बरेनवार इलाके में आईपीटीएस स्कूल खान साहिब की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हर तरफ मातम छा गया। मृतक चालक की पहचान खान साहिब के कचवारी निवासी जहूर अहमद लोन के बेटे शाहिद अहमद लोन के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब चालक स्कूल बस से अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में खान साहिब के राययार के रहने वाले दो छात्र तंजील-उल-इस्लाम और इलाफ अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में दोनों मासूमों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरस्यार ले जाया गया जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें उप-जिला अस्पताल चाडूरा रेफर कर दिया गया।
एसडीएच चाडूरा के एक डॉक्टर ने बताया कि चोटें बेहद गंभीर होने के कारण दोनों बच्चों को बेहतर और विशेष इलाज के लिए श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल भेज दिया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दुखद घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और अब उन कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिसकी वजह से यह भयानक हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें