फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मंत्री सकीना इत्तू ने मगाम-बीरवाह में लेप्रोस्कोपी यूनिट का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री सकीना इत्तू नेबीरवाह विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान कई अहम स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया और शिक्षा ढांचे की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर मंत्री के साथ विधायक बीरवाह डॉ. शफी अहमद वानी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंत्री ने उप-जिला अस्पताल मगाम में अत्याधुनिक लेप्रोस्कोपी यूनिट का उद्घाटन किया। स्थानीय लोगों की यह लंबे समय से मांग थी। इस सुविधा से विशेष सर्जिकल इलाज की पहुंच बढ़ेगी और मरीजों को उन्नत इलाज के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए मंत्री ने उप-जिला अस्पताल बीरवाह में भी लेप्रोस्कोपी यूनिट का उद्घाटन किया। इससे जमीनी स्तर पर मरीजों को किफायती और कम चीर-फाड़ वाली सर्जरी मिलेगी।
मंत्री ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मगाम में समर्पित प्रशासनिक ब्लॉक की आधारशिला रखी। इससे अकादमिक प्रशासन बेहतर होगा और संस्थान का ढांचा बढ़ेगा। जीडीसी बीरवाह में आधुनिक ऑडिटोरियम हॉल का शिलान्यास किया गया जो छात्रों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का मंच बनेगा। स्कूल शिक्षा ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री ने बीरवाह के राठसुन स्थित सरकारी हाई स्कूल की नई इमारत की आधारशिला भी रखी। इससे छात्रों को बेहतर पढ़ाई की सुविधा और अनुकूल माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बीरवाह वानी ने क्षेत्र की प्रमुख विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के लिए मंत्री का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें