श्रीनगर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज ने ईरान के क्रांतिकारी नेता आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे न केवल ईरान बल्कि पूरे इस्लामी समुदाय के लिए बहुत बड़ी क्षति करार दिया। प्रेस को जारी एक बयान में सोज ने कहा कि इमाम खामनेई की मौत से एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जो लंबे समय तक भरा नहीं जा सकेगा।