फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन : अवंतिपोरा में पांच गिरफ्तार, पांच वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अवंतिपोरा। पुलिस ने अवंतिपोरा के दतपोरा और रेशीपोरा इलाकों में खनिजों के अवैध परिवहन में शामिल पांच लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पांच वाहन भी जब्त किए हैं जिनमें दो लोडर, दो ट्रैक्टर और एक डंपर शामिल हैं। पुलिस चौकी रेशीपोरा के इंचार्ज के नेतृत्व में और एसडीपीओ अवंतिपोरा के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में अवैध खनन और खनिज परिवहन में शामिल आरोपियों की पहचान जहांगीर अहमद भट निवासी चकोड़ा पुलवामा, नदीम अहमद मीर निवासी लिटर पुलवामा, सज्जाद अहमद डार निवासी रेशीपोरा, अली मोहम्मद डार निवासी रेशीपोरा और जुबैर अहमद मीर निवासी रेशीपोरा के रूप में की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें