फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में ट्रैफिक जाम की सबसे बड़ी वजह गलत पार्किंग : जरगर

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरटीओ कश्मीर ने कहा, प्रवर्तन अभियान को और सख्त करेंगे, ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की गई, बहु-विभागीय योजना पर काम जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कश्मीर, काजी इरफान रसूल जरगर ने कहा कि श्रीनगर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण गलत पार्किंग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती को और तेज किया जाएगा।
इरफान ने कहा कि ट्रैफिक जाम एक साझा जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी हितधारकों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अंधाधुंध और गलत तरीके से गाड़ियां खड़ी करना ही ट्रैफिक जाम की मुख्य वजह है। लोग या तो तय पार्किंग स्थलों का उपयोग नहीं करते हैं या वाहनों को सही तरीके से पार्क करने में विफल रहते हैं, जो श्रीनगर में जाम का सबसे बड़ा कारण बनता है।
विज्ञापन

आरटीओ ने आगे कहा कि ओवर-स्पीडिंग और अन्य ट्रैफिक उल्लंघन भी बड़ी चुनौतियां पेश करते हैं। उन्होंने बताया कि शहर भर में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने और यातायात प्रबंधन में सुधार के लिए प्रयास जारी हैं, और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार होगा।
इसके अलावा आरटीओ ने जानकारी दी कि श्रीनगर में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए एक बहु-विभागीय समिति नियमित रूप से बैठकें कर रही है और एक व्यापक रणनीति तैयार कर लागू कर रही है। यातायात प्रबंधन उपायों के तहत प्रशासन ने पहले ही 9 ई-रिक्शा जोन और समानांतर रूट अधिसूचित किए हैं। इसके साथ ही दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की पहचान करके सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने दोहराया कि शहर में जाम की समस्या को कम करने और यातायात को सुव्यवस्थित करने के प्रयासों के तहत गलत पार्किंग और अन्य यातायात उल्लंघनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें