फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रोटरी क्लब ऑफ कश्मीर ने अमरनाथ यात्रियों का किया स्वागत

विज्ञापन
रोटरी क्लब ऑफ कश्मीर ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत। संवाद
विज्ञापन
- स्थानीय लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की अपील की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। रोटरी क्लब ऑफ कश्मीर ने वीरवार को श्री अमरनाथ जी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। क्लब ने उनकी यात्रा के सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से संतोषजनक होने की कामना की। साथ ही तीर्थयात्रियों और स्थानीय समुदायों के बीच ज्यादा मेल-जोल बढ़ाने का आग्रह किया।

एक बयान में क्लब ने कहा कि कश्मीर के लोग सदियों से इस सालाना यात्रा का गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत करते आए हैं जो घाटी की मेहमाननवाजी, सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की पुरानी परंपराओं को दर्शाता है। एसकेआईसीसी में हाल ही में हुई समीक्षा बैठक के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सुझावों का जिक्र करते हुए क्लब ने प्रशासन से आग्रह किया कि वे तीर्थयात्रियों के आने-जाने की आजादी को बढ़ाएं और साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम मजबूती से लागू रहें।
विज्ञापन


क्लब ने कहा कि अगर यात्री बाजारों में जा सकें और स्थानीय समुदायों के साथ ज्यादा आजादी से घुल-मिल सकें तो इससे उनका यात्रा का अनुभव बेहतर होगा और साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। रोटरी क्लब ऑफ कश्मीर के अध्यक्ष डॉ. तौसीफ भट्ट ने कहा कि अमरनाथ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं है बल्कि यह कश्मीर की मेहमाननवाजी और मिल-जुलकर रहने की सदियों पुरानी परंपरा की भी झलक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम कश्मीर में तीर्थयात्रियों का पूरे दिल से स्वागत करते हैं और उनकी यात्रा के सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध होने की कामना करते हैं। सुरक्षा सबसे जरूरी है लेकिन तीर्थयात्रियों और स्थानीय समुदायों के बीच ज्यादा मेल-जोल बढ़ाने से न केवल उनका अनुभव बेहतर होगा बल्कि पर्यटन, परिवहन, व्यापार, हस्तशिल्प और अन्य क्षेत्रों से जुड़े हजारों लोगों को भी बहुत जरूरी मदद मिलेगी। इस तरह के मेल-जोल से सद्भावना, आपसी भरोसे और भाईचारे के बंधन और मजबूत होंगे जिन्होंने ऐतिहासिक रूप से यात्रा के साथ कश्मीर के जुड़ाव को परिभाषित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें