बांदीपोरा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चल रही कार्यक्रमों के चलते असिस्टेंट रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर कार्यालय ने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित ड्राइविंग प्रथाओं को बढ़ावा देना और चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाहन चालक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान यातायात संकेतों का पालन, गति नियमों, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत निर्धारित समग्र जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। संवाद