फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शिक्षकों के प्राइवेट ट्यूशन देने पर रोक का सख्ती से पालन कराया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रकारी आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगे, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई: सीईओ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बारामुला। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) बारामुला ने कहा कि विभाग सरकारी स्कूल के शिक्षकों की ओर से बिना अनुमति के प्राइवेट कोचिंग पर रोक लगाने वाले सभी सरकारी आदेशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करेगा।
शिक्षकों और लेक्चररों द्वारा प्राइवेट ट्यूशन देने पर रोक लगाने वाले सरकारी आदेश के कथित उल्लंघन के बारे में सामने आ रहे आरोपों को लेकर सीईओ अब्दुल राशिद ने दोहराया कि इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सरकारी शिक्षकों के बिना पूर्व अनुमति के प्राइवेट ट्यूशन या कोचिंग में शामिल होने पर स्पष्ट प्रतिबंध के बावजूद कुछ फैकल्टी सदस्य कथित तौर पर शहर के एक जाने-माने कॉम्प्लेक्स में स्थित प्राइवेट कोचिंग सेंटरों में सुबह-सुबह क्लास ले रहे हैं। यह बताना जरूरी है कि डिप्टी कमिश्नर बारामुला ने जिले में चल रहे कोचिंग सेंटरों को मॉनिटर करने के लिए पहले ही एक कमेटी बनाई है जिसमें रजिस्ट्रेशन, फीस स्ट्रक्चर और बेसिक सुविधाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें