फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान के तहत फैलाई जा रही जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसपी ट्रैफिक सिटी ने जिम्मेदार ड्राइविंग की अपील की, कहा-नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर में ''सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा'' अभियान ने तहत पूरे शहर में लोगों को जिम्मेदार ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत श्रीनगर में ट्रैफिक पुलिस कार्यालय से शुरू की गई जिसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों में यह अभियान जारी रहा।
इसको लेकर एसएसपी ट्रैफिक सिटी एजाज अहमद भट ने कहा कि यह पहल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के महीने भर चलने वाले जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा है जिसे सड़क इस्तेमाल करने वालों को सुरक्षा और जिम्मेदारी के बारे में शिक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी अपनी और दूसरों की सुरक्षा की होती है। जब कोई कंट्रोल खो देता है तो इससे न सिर्फ ड्राइवर बल्कि पैदल चलने वालों और साथ यात्रा करने वालों को भी नुकसान हो सकता है। इस अभियान का मकसद लोगों को जागरूक करना है उनसे नियमों का पालन करने और सुचारू, सुरक्षित और शांत ट्रैफिक आवाजाही सुनिश्चित करने का आग्रह करना है।
यह अभियान डाउनटाउन श्रीनगर और अन्य हिस्सों से गुजरी जहाँ लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग की आदतों, लेन अनुशासन और पार्किंग के तौर-तरीकों के बारे में जागरूक करने की कोशिश की। एसएसपी भट ने कहा कि लक्ष्य जिम्मेदार नागरिकता की संस्कृति बनाना था जहां ड्राइवर सड़क पर अच्छे व्यवहार पर गर्व करें। उन्होंने कहा कि जब लोग अपनी यात्रा के बाद घर लौटते हैं तो उन्हें महसूस होना चाहिए कि वे अच्छे व्यवहार वाले ड्राइवरों से मिले। हम अनुशासित ट्रैफिक संस्कृति को बढ़ावा देना चाहते हैं।''''
विज्ञापन

प्रभावशाली लोगों द्वारा हूटर, सायरन और गाड़ियों में बदलाव के इस्तेमाल के बारे में एक सवाल के जवाब में एसएसपी ने कहा कि ट्रैफिक विभाग ने रेगुलेशन और लागू करने को मिलाकर एक बहुआयामी रणनीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि हमारा लागू करने का अभियान हूटर, अवैध बदलाव और अन्य उल्लंघनों को कवर करता है। हम इन पहलुओं पर ज़ोर दे रहे हैं ताकि हर मोटर चालक कानून का पालन करने वाला और अनुशासित नागरिक बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें