श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सोमवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर कड़ी पाबंदियां रहीं। अधिकारियों ने बताया कि लाल चौक पर मशहूर घंटा घर को चारों ओर बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती रही।
अधिकारियों ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर ये पाबंदियां लगाई गई हैं। चौराहों पर कंटीली तार और बैरिकेड लगाए गए हैं। अन्य जिलों में भी शिया-बहुल इलाकों में ऐसी पाबंदियां लगाई गई हैं। प्राइवेट स्कूलों समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बद रहे। ब्यूरो