संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बांदजू इलाके में रविवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। यह हादसा आल्टो कार और स्कार्पियो गाड़ी की टक्कर के कारण हुई। घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पहले पुलवामा के जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में विशेष इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि एसएमएचएस अस्पताल में पांच घायल मरीजों को लाया गया। भर्ती के समय सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई।
उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान यूनिस अहमद डार, इलियास मजीद, अब्दुल कदीर और उनके बच्चे नौमान कदीर, शबनम जान और हफीजा जान के तौर पर हुई है। सभी शादाब शोपियां के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर का कारण हाई-बीम लाइटों का इस्तेमाल और तेज रफ्तार था। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान ले लिया है और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।