संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के आरू इलाके में एक सड़क दुर्घटना में चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान मोहम्मद यासिर चला पुत्र गुलाम अहमद चला निवासी लेन डाचन, पहलगाम के रूप में हुई है।
अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बच्चे को पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बच्चे को एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है।