फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। पुलिस ने राजस्व विभाग के सहयोग से नशा तस्करी के आरोपी की करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन यारीपोरा ने एसएसपी कुलगाम के निर्देश पर की। कुर्क की गई संपत्ति में तुंगडनू निवासी तारिक अहमद का मकान शामिल है। सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य गैरकानूनी गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई करना तथा ऐसे अपराधों के नेटवर्क को कमजोर करना है। कुलगाम पुलिस ने कहा कि कानून का राज कायम रखने, शांति बनाए रखने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें