फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बडगाम में सड़क हादसे में 10 साल की बच्ची की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम के चादूरा इलाके में सोमवार दोपहर को सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालिका की मौत और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा बुगाम गांव के निकट हुआ। पुलिस ने इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने हादसे के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पैदल चल रही मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुल्त्रेह चादूरा निवासी मुश्ताक अहमद की 10 साल की बेटी कैरा मुश्ताक और पत्नी को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद घायल मां-बेटी को उप-जिला अस्पताल चादूरा ले जाया गया। डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद बालिका ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मां को चोटें गंभीर होने के कारण बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर के बोन्स एंड जॉइंट हॉस्पिटल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें