श्रीनगर। श्रीनगर के रेजीडेंसी रोड स्थित बाबा बिल्डिंग में मंगलवार को आग की घटना की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। इससे कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। कोठीबाग पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान की। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में केवल कुछ टिन की चादरें जलकर खाक हो गईं और आग का दायरा बहुत सीमित रहा। घटना में किसी के हताहत होने या चोटिल होने की कोई सूचना नहीं है। संवाद