बारामुला। उपायुक्त मिंगा शेरपा ने मंगलवार को डीसी कार्यालय परिसर में नवनिर्मित व सौंदर्यीकृत पार्क का उद्घाटन किया। इस पार्क को डीसी कार्यालय में विभिन्न सरकारी कार्यों से आने वाले आगंतुकों के लिए एक आरामदायक और सुखद वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। पार्क के उन्नयन के तहत बैठने की बेहतर व्यवस्था, माहौल को और आकर्षक बनाने के लिए म्यूजिक सिस्टम तथा उन्नत प्रकाश व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पार्क को तिरंगे रंगों की रोशनी से सजाया गया है जो इसकी सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक भी है। संवाद