फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, पहलगाम और शोपियां में भी पारा जमाव बिंदु से नीचे

Tue, 24 Nov 2026 11:58 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और श्रीनगर में सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज हुई जहां न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि सुबह घाटी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। श्रीनगर में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जहां न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जम्मू-कश्मीर में सबसे कम रहा। वहीं, शोपियां में भी सीजन का न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अन्य इलाकों में भी जमावड़ा बढ़ा
घाटी के अन्य इलाकों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री, गुलमर्ग में 0.2 डिग्री, कुपवाड़ा में -1 डिग्री और कोकरनाग में -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने महीने के अंत तक घाटी में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान जताया है। साथ ही रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें