फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रविंदर पॉल सिंह ने आईआरपी के कमांडेंट का पदभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। जेकेपीएस अधिकारी रविंदर पॉल सिंह ने 4वीं बटालियन आईआरपी कुपवाड़ा के कमांडेंट के रूप में पदभार संभाल लिया। इस मौके पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया गया।
विज्ञापन

पदभार संभालने के बाद कमांडेंट रविंदर पॉल सिंह ने बटालियन के कामकाज का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के दौरान प्रशासनिक मामलों और जवानों की भलाई से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने अपने संबोधन में जवानों के कल्याण, अनुशासन और बेहतर कार्य संस्कृति पर विशेष जोर दिया। साथ ही बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने उनके नेतृत्व में पूरी निष्ठा और सहयोग का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें