रमजान के पहले रोजे पर वीरवार को श्रीनगर में शेख अब्दुल कादिर जिलानी दरगाह की मस्जिद में जुहर क
श्रीनगर। पवित्र माह रमजान का वीरवार से आगाज हो गया। बुधवार रात चांद दिखने के बाद से ही घाटी में इबादत का दौर शुरू हो गया है। वीरवार को भी मस्जिदों में अकीदतमंदों की काफी भीड़ रही। शाम को करीब 6 बजे से ही बाजार सूने नजर आए। दुकानें जल्द बंद हो गईं। मगरिब के वक्त रोजा खोलने के बाद से रात को तरावीह तक लोग इबादत में मशगूल नजर आए। ब्यूरो