श्रीनगर। समाज कल्याण विभाग ने वीरवार को मिशन शक्ति के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत विशेष पंजीकरण अभियान आयोजित किया। यह अभियान स्कीम्स मातृत्व अस्पताल, सौरा और स्कीम्स मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बेमिना में चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को योजना के तहत चिह्नित करना, उनका पंजीकरण सुनिश्चित करना, मातृत्व लाभों की अंतिम छोर तक पहुंच बनाना और योजना की संस्थागत पहुंच को मजबूत करना था। साथ ही, लाभार्थियों में योजना की वित्तीय सहायता, पात्रता शर्तों और प्रक्रियागत आवश्यकताओं के बारे में जागरूकता फैलाना भी अभियान का प्रमुख लक्ष्य रहा। संवाद