फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध : आठवले

विज्ञापन
कुलगाम में मंत्री रामदास अठावले। संवाद - फोटो : बहराइच में रोडवेज के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।
विज्ञापन
- केंद्रीय मंत्री ने कुलगाम में जनसभाओं को संबोधित किया, आरपीआई को लेकर जताया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कुलगाम जिले के मालवान और गुड्डेर इलाकों में जनसभाओं में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जम्मू और कश्मीर में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) की बढ़ती मौजूदगी पर गहरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
ये कार्यक्रम आरपीआई की ओर से आठवले के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर आरपीआई के अध्यक्ष डॉ. मंजूर अहमद खान के साथ मिलकर आयोजित किए गए थे। इस दौरन आठवले ने कहा कि पार्टी इस क्षेत्र में लगातार मजबूत हो रही है और भविष्य में एक बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरेगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पूरे जम्मू और कश्मीर में सड़क, परिवहन और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में चौतरफा विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

महिला आरक्षण विधेयक पर उन्होंने कहा कि इस कानून का मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण को मजबूत करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस विधेयक का विरोध करेंगे और वे वास्तव में महिलाओं तथा वंचित समुदायों के सशक्तीकरण का समर्थन नहीं करते हैं।
विज्ञापन

गुड्डेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय लोगों ने अष्टल पुल के निर्माण की मांग उठाई। इन चिंताओं का जवाब देते हुए आठवले ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले को उच्च स्तर पर उठाएंगे और उम्मीद जताई कि भविष्य में इस पुल का निर्माण अवश्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें