फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग में वेप और विदेशी सिगरेट बरामद, कानूनी कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। प्रतिबंधित तंबाकू और निकोटीन उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने अनंतनाग शहर और पहलगाम में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए वेप (ई-सिगरेट) और विदेशी मूल की सिगरेट बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस को मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर अनंतनाग के लाल चौक स्थित ज्वेल पान शॉप पर छापा मारा गया। यह दुकान मोहम्मद यूनिस निवासी अंचीदोरा, आजादपोरा, अनंतनाग की बताई गई है। तलाशी के दौरान दुकान से 16 वेप डिवाइस (ई-सिगरेट) बरामद किए गए। पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक अन्य कार्रवाई में थाना पहलगाम की पुलिस टीम ने तहसीलदार पहलगाम के साथ क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान लावे जनरल स्टोर, पहलगाम से तुर्किये मूल के डनहिल ब्रांड की सात सिगरेट की डिब्बियां बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में लागू कानूनों और नियमों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें