फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा 2050 तक केंद्र में सत्ता में रहेगी : वानी

विज्ञापन
अनंतनाग में भाजपा नेता रफीक वानी। संवाद
विज्ञापन
अनंतनाग। भाजपा नेता रफीक अहमद वानी ने दावा किया है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार वर्ष 2050 तक सत्ता में बनी रहेगी। उन्होंने यह बात शनिवार को पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


वानी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखते हुए काम किया है। सरकार की नीतियां आम जनता के कल्याण के लिए समर्पित रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है जिस कारण जनता का भरोसा लगातार भाजपा के साथ बना हुआ है। कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी करते हुए वानी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता और जनाधार लगभग समाप्त हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस नीति है और न ही देश को आगे ले जाने का कोई स्पष्ट विजन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें