फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए कराई मैराथन

विज्ञापन
पुलवामा में सरदार पटेल का श्रद्धांजलि देने के लिए मैराथन का आयोजन। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पुलवामा। पुलिस ने जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शनिवार को एक मैराथन का आयोजन किया। इसमें छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

यह मैराथन तहाब क्रॉसिंग से शुरू होकर सर्कुलर रोड के रास्ते जिला पुलिस लाइन पुलवामा में संपन्न हुई। दौड़ के दौरान युवाओं में अनुशासन, फिटनेस और देशभक्ति का जज्बा साफ देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी पुलवामा तनुश्री ने की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। साथ ही छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक व रचनात्मक कार्यों में लगाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को क्रमशः 5000, 3000 और 2000 नकद रुपये पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें