पुलवामा में वॉलीबॉल टूर्नामेंट। स्रोत पुलिस
- फोटो : सिधौली में सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को शोभायात्रा निकाली गई।
पुलवामा। खेलों को बढ़ावा देने और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में जम्मू-कश्मीर पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलवामा पुलिस ने वीरवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत न्यूआ स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिकाओं की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
इस प्रतियोगिता में पुलवामा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मुकाबला गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) राजपोरा और एलीट स्पाइकर्स वॉलीबॉल क्लब के बीच खेला गया। समारोह में डीएसपी मुख्यालय पुलवामा, डीएसपी डीएआर, डीएसपी पीसी काकापोरा तथा एसएचओ पुलवामा उपस्थित रहे। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं, विशेषकर लड़कियों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
प्रतिभागी खिलाड़ियों की प्रतिभा और जोश की सराहना करते हुए अधिकारियों ने भविष्य में भी इस तरह की खेल गतिविधियों को लगातार प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया। संवाद