बांदीपोरा। पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के तहत बांदीपोरा पुलिस ने शुक्रवार को जिले के सभी पुलिस स्टेशनों में थाना दिवस का आयोजन किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हल करने का भरोसा दिया।
कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित क्षेत्राधिकार के पुलिस अधिकारियों ने की। उन्होंने जनता के साथ बातचीत की और उनकी शिकायतों और चिंताओं को सुना।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि स्थानीय पुलिस से संबंधित वास्तविक मुद्दों को जल्द से जल्द हल किया जाएगा जबकि अन्य विभागों या उच्च कार्यालयों से संबंधित मामलों को समय पर समाधान के लिए उचित माध्यमों से उठाया जाएगा। संवाद