फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां में नशा तस्करी के आरोपी की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोपियां। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को नशा तस्करी के एक आरोपी की संपत्ति को जब्त किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शोपियां पुलिस ने बारबुघ इमाम साहिब निवासी मुश्ताक अहमद खांडे की एक मंजिला आवासीय संपत्ति को जब्त किया है। खसरा संख्या 126 के तहत आने वाली इस संपत्ति का मूल्य 18,88,000 रुपये है।
उन्होंने बताया कि यह पहचान की गई थी कि यह संपत्ति नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री से अर्जित पैसों से खरीदी गई थी। यह कार्रवाई थाना इमाम साहिब में दर्ज एफआईआर के संबंध में की गई है। संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया विधिवत गठित एक पुलिस टीम, कार्यपालक मजिस्ट्रेट, नंबरदार और चौकीदार की मौजूदगी में पूरी की गई ताकि सभी कानूनी प्रक्रियाओं और नियमों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा कि शोपियां पुलिस नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों से निपटने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराती है। जनता से आग्रह करती है कि यदि उनके पास नशे की तस्करी या उससे जुड़ी गतिविधियों के बारे में कोई भी जानकारी हो तो वे आगे आकर पुलिस को सूचित करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें