फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बटेंगू में नशा तस्करी के आरोपी की संपत्ति ध्वस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। नशे के काले कारोबार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने सिविल प्रशासन के सहयोग से बटेंगू क्षेत्र में नशा तस्करी के एक कुख्यात आरोपी की व्यावसायिक संपत्ति को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बटेंगू निवासी नजीर अहमद डार के खिलाफ की गई जो मादक पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त बताया जाता है। कार्रवाई के दौरान अनंतनाग पुलिस ने तहसीलदार अनंतनाग और अन्य संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में बटेंगू स्थित ड्रग तस्कर की एक दुकाननुमा संरचना को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें