फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बांदीपोरा अस्पताल से रेफर होते ही एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- , परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने ओबी/गायनी कंसल्टेंट व लेडी मेडिकल ऑफिसर से मांगा जवाब
विज्ञापन

- सीएमओ बोले- लापरवाही मिली तो होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। जिला अस्पताल से श्रीनगर रेफर किए जाने के चंद मिनट बाद ही एक गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दे दिया। घटना अस्पताल परिसर के गेट के पास ही हुई जिसके बाद परिजन ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
लहरवालपोरा निवासी आजाद अहमद डार की पत्नी कुलसूमा बेगम को शनिवार को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल लाया गया था। परिजन का कहना है कि महिला तेज दर्द में थी और हालत नाजुक थी इसके बावजूद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे उन्नत इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रिश्तेदारों के मुताबिक एंबुलेंस ने अस्पताल का मुख्य गेट पार ही किया था कि कुलसूमा ने गाड़ी में ही बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव अब भी अस्पताल परिसर के भीतर ही हुआ। परिजन ने सवाल उठाया कि जब प्रसव पीड़ा शुरू हो चुकी थी तो महिला को रेफर क्यों किया गया। जब कुछ ही मिनट में डिलीवरी हो गई तो ऐसी हालत में रेफर करने का फैसला कैसे लिया गया। परिजनों ने कहा इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
सूत्रों का कहना है कि प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के एक कंसल्टेंट ने मरीज को देखे बिना ही मेडिकल ऑफिसर को मैनेज करके रेफर करने की सलाह दे दी थी। घटना के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई। शिकायत मिलने पर सीएमओ बांदीपोरा ने अस्पताल का दौरा किया और भरोसा दिलाया कि जांच में लापरवाही साबित होने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने कंसल्टेंट ओबी/गायनी और लेडी मेडिकल ऑफिसर से लिखित में जवाब मांगा है। दोनों डॉक्टरों को तीन दिन के भीतर यह बताना होगा कि मरीज को कैसे हैंडल किया गया और रेफर करने की नौबत क्यों आई। जवाब न देने पर सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस घटना के बाद जिले में मरीज देखभाल व्यवस्था और इमरजेंसी रिस्पॉन्स पर फिर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें