फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन गांव की ओर : शिकायत निवारण शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक साउथ कमरवारी, श्रीनगर में वीरवार को एक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुशासन की पहल के रूप में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन बीडीओ कमरवारी द्वारा किया गया, जिसमें जिला श्रीनगर के सभी लाइन विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित स्थानीय लोगों की शिकायतें दर्ज की गईं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराने के लिए एक सुलभ मंच प्रदान करना था, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही माननीय जिला विकास आयुक्त, श्रीनगर की परिकल्पना के अनुरूप विभिन्न विभागों की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए योग्य लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें