पुलवामा में बंद कराया स्टोन क्रशर। संवाद
पुलवामा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गुंडी आचान पुलवामा में स्थित रश बिल्डर्स स्टोन क्रशर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने देखा कि क्रशर का कचरा रामबीरा नाले में फेंका जा रहा है। यूनिट कच्चे माल को धो रही है और इसके बाद अपशिष्ट को पास के जल स्रोत व नाले में छोड़ रही है। जिसके चलते यूनिट धारक को तुरंत इस गतिविधि को बंद करने के निर्देश दिए गए और हवा प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1974 और जल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत कानूनी नोटिस जारी किया गया। संवाद