संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर सरकारी डिग्री कॉलेज गांदरबल और कमरिया पार्क के आसपास जंगली भांग नष्ट करने का अभियान चलाया। अभियान के दौरान चिह्नित इलाकों में उगे जंगली भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट किया गया।
पुलिस ने कहा कि यह कदम नशे के दुरुपयोग को रोकने और जिले में नशे के खतरे पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है। अभियान का उद्देश्य नशा मुक्त समाज बनाना और छात्रों व युवाओं को नशीले पदार्थों के हानिकारक प्रभावों से बचाना है।
पुलिस ने कहा कि वह नशीले पदार्थों की खेती, तस्करी और दुरुपयोग के खिलाफ सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील कि नशे के खिलाफ लड़ाई में साथ दें और ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।