फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम में अवैध अफीम की खेती की नष्ट, छह एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्त अभियान के तहत जम्मू- कश्मीर पुलिस ने कुलगाम में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ 6 एफआईआर दर्ज की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने जिले में कई जगहों पर अवैध अफीम की खेती नष्ट की। इस संबंध में छह एफआईआर दर्ज कर, 2.615 किलो अफीम के पौधे और 21 बोतल अवैध शराब जब्त की गई।
पुलिस को बाबापोरा और बोनीगाम में अफीम के पौधे मिले। कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में इन्हें नष्ट किया गया। बोनीगाम में जमीन का मालिक रहमान राथर निवासी बोनीगाम पाया गया। डोरू क्रॉसिंग के पास पुलिस ने एक व्यक्ति को 2.615 किलो अफीम के साथ काबू किया। आरोपी अली मोहम्मद खांडे निवासी लरकीपोरा डोरू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। चाडूरा और लालीपोरा में भी अवैध अफीम की खेती के दो और मामले मिले। जमीन के मालिकों की पहचान रियाज अहमद मीर निवासी चाडूरा और गुलाम मोहम्मद लोन निवासी लालीपोराके रूप में हुई। इन फसलों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवसर पुलिस ने किलाम में भी दो जगह अफीम के पौधे नष्ट किए। यह जमीन अब्दुल मजीद मीर निवासी किलम शानपोरा और फरीद अहमद इटू निवासी किलम के नाम मिली। हरनाग रेलवे रोड पर एक व्यक्ति से शराब की 21 बोतलें बरामद की गईं। आरोपीयोगेंद्र यादव निवासी पश्चिम चंपारण, बिहार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें