पुलवामा। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने नशे के दुरुपयोग और मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए कई स्थानों पर छापे मारे। अभियान के तहत राजाक शाह त्राल और लालगाम में नारकोटिक्स छापे चलाए गए ताकि नशे से संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और अवैध मादक पदार्थ नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जा सके।
इस दौरान सूमो स्टैंड त्राल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तरह के कार्यक्रम गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल लाडहू और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बटागुंड त्राल में भी आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्रों, शिक्षकों, ट्रांसपोर्ट कर्मियों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। संवाद