- अंशुल गर्ग ने बैठक कर प्रदूषण की समस्या से निपटने के उपायों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में संभागीय स्तर पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कश्मीर संभाग में सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने और प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या से निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर इसे खत्म करें।
बैठक में कमिश्नर श्रीनगर नगर निगम, डायरेक्टर रूरल सैनिटेशन, डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज कश्मीर, डायरेक्टर रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट कश्मीर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान डायरेक्टर कश्मीर ने डिविजनल कमिश्नर को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस बीच डायरेक्टर जनरल रूरल सैनिटेशन ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) के तहत प्लास्टिक कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए विभिन्न स्थानों पर कलेक्शन और सेग्रिगेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं ताकि कचरे का सही तरीके से संग्रहण, अलगाव और निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।