फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ठेकेदारों ने भुगतान ने होने पर पीएचई कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में लंबित भुगतान की मांग करते ठेकेदार। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
- हंदवाड़ा में किया प्रदर्शन, किए गए कामों को तोड़ने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। हंदवाड़ा में पीएचई डिवीजन के ठेकेदारों ने बकाया भुगतान की मांग के लिए मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विरोध स्वरूप पीएचई कार्यालय पर ताला लगा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वह अपने किए गए काम को तोड़ देंगे।
सुबह ही पीएचई डिवीजन के ठेकेदारों ने पीएचई कार्यालय पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ठेकेदारों ने कहा कि पीएचई विभाग से बार-बार निवेदन करने के बाद भी उनके बिल लंबे समय से पास नहीं किए जा रहे। भुगतान न होने की वजह से वह आर्थिक संकट में हैं। सरकारी कामों में लगे कर्मचारी उनसे पैसे मांग रहे हैं। ईद सिर पर है, बच्चों के स्कूल खुल चुके हैं। घर के और भी खर्चे हैं, वह कहां से इंतजाम करें।
विज्ञापन

विभाग की ओर से भुगतान न हो पाने के कारण वे अधिकतर कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पाए हैं। एक ठेकेदार ने बताया कि उन्होंने विभाग के तहत कई काम पूरे किए लेकिन पेमेंट अभी भी पेंडिंग हैं। विभाग को बिना और देरी के बकाया पेमेंट देनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार आने वाले दिनों में उनके पेमेंट जारी नहीं करती है तो वे किए गए कामों को तोड़ देंगे। उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द दखल देने और इस मामले को सुलझाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें