- देहरादून में हुई ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में दिखाया दम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में कुपवाड़ा के जाकिर ने स्वर्ण और सोजान ने रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 29 से 31 जनवरी तक देहरादून में आयोजित की गई थी।
कुपवाड़ा के बटेरगाम के रहने वाले जाकिर हुसैन वानी ने हर मुकाबले में जबरदस्त प्रतिभा दिखाई और स्वर्ण पदक जीता। वहीं सोजान नजीर का प्रदर्शन भी काबिले तारीफ रहा। उन्हें रजत पदक मिला।
जाकिर और सोजान दोनों मशहूर कोच और अतंरराष्ट्रीय पदक विजेता आदिल मंजूर पीर के शागिर्द हैं। दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि कोच की मेहनत और जमीनी स्तर पर काम ने उन्हें चैंपियन बनाया है। जैसे ही उनकी जीत की खबर कुपवाड़ा पहुंची जश्न शुरू हो गया।