फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नई कॉलोनी को जोड़ने वाला लिंक रोड संकरा होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
कुलगाम में फायर सर्विस स्टेशन के बाहर सड़क। संवाद
विज्ञापन
कुलगाम। फायर सर्विस स्टेशन कुलगाम के सामने नई स्थापित कॉलोनी को जोड़ने वाला लिंक रोड लगभग पूरा हो चुका है। यह सड़क शुरुआत में ही काफी संकरी है। स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क लगभग पूरी होने के बावजूद संकीर्ण प्रवेश द्वार असुविधा पैदा कर रहा है। वाहनों की सुचारु आवाजाही के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। विशेष रूप से आपातकालीन सेवाओं जैसे फायर टेंडर, एम्बुलेंस और खासकर लोगों के निजी वाहनों की आवाजाही के लिए परेशानी बनी हुई है। लोगों ने कहा कि उन्होंने सड़क बनाने के लिए अपनी जमीनें दी हैं ताकि लिंक रोड मुख्य सड़क से जुड़ जाए। शुरू में ही संकरी होने से सड़क को खराब कर दिया गया है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि अधिकारी क्षेत्र का दौरा कर बिना देरी के इस समस्या का समाधान कराएं।
इस संदर्भ में आरएंडबी डिविजन कुलगाम के अधिकारी शबीर अहमद ने कहा कि परियोजना के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध हैं लेकिन मामला कोर्ट में होने के कारण इस चरण में आगे का कार्य नहीं किया जा सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें