फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रक्षा मंत्री ने अर्जेंटीना के माउंट एकॉनकागुआ अभियान को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नई दिल्ली में साउथ ब्लॉक से एनआईएम-जेआईएम एंड डब्ल्यूएस संयुक्त अभियान को शुरू किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नई दिल्ली साउथ ब्लॉक से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरवार को अर्जेंटीना स्थित माउंट एकॉनकागुआ (6,962 मीटर) के लिए एक संयुक्त भारतीय अभियान को हरी झंडी दिखाई। यह दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी और एशिया के बाहर की सबसे ऊंची पर्वत शिखर है।
यह चुनौतीपूर्ण अभियान उत्तरकाशी के नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (एनआईएम) और पहलगाम के जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स (जेआईएम एंड डब्ल्यूएस) की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

टीम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उच्च ऊंचाई वाले पर्वतारोहण को शारीरिक सहनशक्ति, नेतृत्व, टीमवर्क और मानसिक दृढ़ता की असली परीक्षा बताया। उन्होंने टीम को सफलता की शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे दृढ़ संकल्प और पेशेवर उत्कृष्टता के साथ माउंट एकॉनकागुआ की कठिन ढलानों पर देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अभियान में एनआईएम और जेआईएम एंड डब्ल्यूएस के छह अत्यधिक प्रशिक्षित प्रशिक्षक शामिल हैं, जिन्हें उच्च ऊंचाई चढ़ाई और पर्वतारोहण प्रशिक्षण में उनकी विशेषज्ञता के लिए चुना गया है। टीम के सदस्य कर्नल हेम चंद्र सिंह, लीडर, कैप्टन संतोष कुमार, डिप्टी लीडर, दीप बहादुर साही, सदस्य, विनोद गुसैन, सदस्य, नायब सूबेदार भूपिंदर सिंह, सदस्य और हवलदार रमेश कुमार, सदस्य हैं।
विज्ञापन

अभियान 6 फरवरी से शुरू होगा और महीने के अंत तक समाप्त होने की उम्मीद है। इस उच्च ऊंचाई मिशन से प्राप्त अनुभव देश भर के युवाओं, सशस्त्र बलों के सदस्यों और एडवेंचर प्रेमियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने में अमूल्य साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें