फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन का सबसे बड़ा शिकार कश्मीर बना : नईम अख्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। पूर्व मंत्री और पीडीपी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर ने वीरवार को परिसीमन प्रक्रिया को लेकर भाजपा की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका मकसद 2029 के चुनावों से पहले पार्टी के राजनीतिक आधार को मजबूत करना है। उन्होंने कहा, परिसीमन का सबसे बड़ा शिकार कश्मीर बना है।
विज्ञापन

बांदीपोरा में कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान अख्तर ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को इस तरह से बदलने की कोशिश कर रही है जिससे उसके चुनावी हितों को फायदा हो। उन्होंने आगे कहा कि भारत में अल्पसंख्यक समुदाय धार्मिक आधार पर आरक्षण की मांग नहीं कर रहे हैं बल्कि वे भेदभाव को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, मौजूदा सरकार के राज में अल्पसंख्यक समुदायों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है जो अब एक आम बात बन गई है। महिला आरक्षण विधेयक पर टिप्पणी करते हुए अख्तर ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि इससे महिला उम्मीदवारों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समान रूप से भाग लेने के अधिक अवसर मिलेंगे। ऐसा कदम बहुत पहले ही उठा लिया जाना चाहिए था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें