फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट-यूजी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे कश्मीर के युवा : इल्तिजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर में शुक्रवार शाम को लगी पाबंदियां हटा ली गईं। इससे पूर्व दिन के समय पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर कहा, मोबाइल इंटरनेट सुविधा प्रभावित होने से घाटी के उम्मीदवारों को नीट-यूजी आवेदन भरने में बाधा आ रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की।
इल्तिजा ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, कश्मीर के नीट उम्मीदवार मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी की वजह से नीट 2026 के लिए पंजीकृत नहीं कर पा रहे हैं। अभी हमारे पास सिर्फ 2जी है और हमें ओटीपी भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अभी की 8 मार्च की एप्लीकेशन की डेडलाइन को बढ़ाना ही सही रहेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से अनुरोध है कि कृपया मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएमएसए) ने भी एनटीए और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से अपील की है कि वे कश्मीर में छात्रों को नीट-यूजी 2026 के लिए पंजीकरण करते समय आ रही मुश्किलों को हल करने में दखल दें। एआईएमएसए के उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मोमिन खान ने कहा कि कई नीट उम्मीदवार और उनके माता-पिता इस समस्या के बारे में एसोसिएशन से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओटीपी फेल होने की वजह से कई छात्र एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। शाम को कश्मीर में लगी पाबंदी हटा दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें