पुलवामा के पांपोर में पीडीपी नेता। संवाद
पुलवामा। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जहूर अहमद मीर ने वीरवार को भारत सरकार से पांपोर को अलग जिला मुख्यालय का दर्जा देने की मांग की। पांपोर के ऐतिहासिक महत्व और केसर नगरी के रूप में उसकी वैश्विक पहचान को रेखांकित करते हुए मीर ने कहा कि मौजूदा प्रशासनिक ढांचा स्थानीय लोगों की जरूरतों को पूरा करने में विफल साबित हो रहा है। हालिया परिसीमन के मद्देनजर पंपोर को जिला मुख्यालय का दर्जा दिया जाना चाहिए। इसके तहत श्रीनगर और बडगाम जिलों के निकटवर्ती इलाकों को पांपोर में शामिल कर प्रशासनिक पुनर्गठन किया जा सकता है। संवाद