फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पीडीपी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदेश सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते पीडीपी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शनिवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी का आरोप था कि सरकार लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और अपने वादे पूरे नहीं कर रही।
पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता यहां प्रेस एन्क्लेव में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। लोगों से किए गए सरकार के वादे आज भी अधूरे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी नेता इकबाल ट्रम्बू ने कहा कि बढ़ते आर्थिक दबाव के कारण 31 मार्च कश्मीर के लोगों के लिए एक काला दिन बन गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों पर टैक्स का भारी बोझ है। बिजली के भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं, पानी का शुल्क मांगा जा रहा है और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों की समस्याओं को उठाना चाहती है और उनकी आवाज बनना चाहती है।
विज्ञापन

ट्रम्बू ने आगे कहा कि हम उमर सरकार को यह बताना चाहते हैं कि उसने अपने कोई भी वादे पूरे नहीं किए हैं। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। ठेकेदारों को उनका बकाया भुगतान नहीं किया गया है। गरीब लोगों को अपने बिलों का भुगतान करने के लिए परेशान किया जा रहा है। बाद में प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक वहां से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें