फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम नगर में बढ़ रहे सांप्रदायिक तनाव पर दखल दें प्रधानमंत्री : महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीडीपी अध्यक्ष ने ईरान के लोगों के लिए दुआ करते हुए चंदा इकट्ठा करने की लोगों से की अपील
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को दिल्ली के उत्तम नगर में बढ़ रहे सांप्रदायिक तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल देने की अपील की।
मुफ्ती ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा, नई दिल्ली के उत्तम नगर में असामाजिक तत्व खुलेआम मुसलमानों के खून के प्यासे हैं और कह रहे हैं कि कल ईद पर खून की नदियां बहेंगी। जाहिर है इससे कई मुस्लिम परिवारों में दहशत और चिंता फैल गई है जो आने वाली हिंसा से बचने के लिए वहां से भाग गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि वे हालात बिगड़ने और बेकसूर लोगों की जान जाने से पहले हस्तक्षेप करें। वहीं एक अन्य पोस्ट में महबूबा ने ईरान के लोगों के प्रति सहानुभूति पेश करते हुए कहा कि वह उनके लिए दुआ करती हैं। उन्होंने वहां के लोगों के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

एक्स पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा, ईद के इस मुबारक मौके पर हमारा दिल ईरान के लोगों के लिए दुआ कर रहा है जो लगातार जंग, तकलीफ और बहुत ज्यादा मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। हम सभी से विनम्रतापूर्वक गुज़ारिश करते हैं कि वे भारत में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूतावास के जरिए दान देकर अपना सहयोग दें। मुफ्ती ने दूतावास का अकाउंट नंबर और अन्य जानकारी अपने पोस्ट में साझा करते हुए कहा कि हमारी दुआएं और योगदान जरूरतमंद भाई-बहनों के लिए उम्मीद, सुकून और सहारा बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें