फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल और सिसोदिया को बरी करने से जांच एजेंसियों की मनमानी सामने आई: महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व अन्य नेताओं को भ्रष्टाचार के एक मामले में अदालत की ओर से बरी करने से जांच एजेंसियों की मनमानी सामने आई है।
एक्स पर किए गए एक पोस्ट में मुफ्ती ने कहा, आज एक्साइज पॉलिसी केस में केजरीवाल, सिसोदिया और कविता को बरी करने का फैसला जांच एजेंसियों की मनमानी को सामने लाता है। जब एजेंसियों को राजनीतिक तलवारों की तरह इस्तेमाल किया जाता है तो इंसाफ सबसे पहले शिकार होता है और सच सालों के दर्द और आंसुओं के बाद ही सामने आता है। उन्होंने आगे कहा, पहली नजर में कोई केस नहीं। कोई भरोसेमंद सबूत नहीं। फिर भी सालों की जेल। पावर का गलत इस्तेमाल और संस्थाओं को हथियार बनाने से ज्यादा खतरनाक कुछ नहीं है। फिर भी यह किसी तरह बिना रुके जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल और सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को सीबीआई चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इन्कार कर दिया। दोनों नेताओं के अलावा 21 और लोगों को इस मामले में बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें