गांदरबल में मछुआरों को बांटे आइसबॉक्स। संवाद
गांदरबल। जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) जतिन किशोर ने वीरवार को ट्राउट फिश फार्म माम्मार में गांदरबल जिले के जरूरतमंद मछुआरों और मछली पालकों को आइस बॉक्स बांटे। ये आइस बॉक्स मत्स्य पालन विभाग की ओर से जम्मू और कश्मीर प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना के तहत मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूत करने और मछली पकड़ने वाले समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों को बेहतर बनाने के लगातार प्रयासों के हिस्से के रूप में खरीदे गए हैं। चालू वर्ष के दौरान मत्स्य पालन विभाग 120 आइस बॉक्स मुफ्त में बांटेगा जिसमें कुल 6 लाख का खर्च आएगा, जिसमें प्रति आइस बॉक्स की यूनिट लागत 5,000 होगी। संवाद